बता दें की राजधानी में आज भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और पिछले तीन दिन से तापमान लगातार 37 डिग्री के आसपास चल रहा है ,वहीं सोमवार को भी तापमान 37 डिग्री के आसपास ही रहेगा।
जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली ,क्योंकि मौसम विभाग ने रात में कुछ क्षेत्रों में हल्के गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना जताई है।वहीं उधर, पहाड़ों की रानी मसूरी में पिछले एक सप्ताह में रविवार का दिन सबसे गर्म रहा।
साथ ही दिन में यहां का अधिकतम तापमान 24 डिग्री पहुंच गया। लेकिन, देर शाम को ठंडी हवा चलने के बाद मौसम सुहावना हो गया ,और पर्यटक मालरोड में घूमते नजर आए।