नैनीताल में सैलानियों की रौनक, गुलजार नजर आए पर्यटक स्थल, कारोबारी खुश

By New31 Uttarakhand

नैनीताल : सरोवर नगरी का वीकेंड पर्यटन सीजन शुक्रवार से ही चढ़ने लगा…जी हां इसके चलते नगर में काफी रौनक रही। शनिवार को सैलानियों की और अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। इसे लेकर पुलिस व प्रशासन ने पुख्ता तैयारियों का दावा किया है.

वही पूर्व में वीकेंड पर सैलानियों का पहुंचना शनिवार से शुरू होता था, लेकिन अब सैलानी शुक्रवार से ही यहां पहुंचने लगे हैं.. इससे नगर के पर्यटन कारोबार में वृद्धि हुई है और पर्यटन कारोबारी बेहद खुश हैं। शुक्रवार को नगर के होटलों के अधिकांश कमरे पैक रहे और पार्किंग स्थल भी वाहनों से पट गए..

वहीं दिन में नौका विहार करने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा। इधर नगर का मौसम सुहावना बना है। पूरे दिन धूप चटक धूप खिली रही। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इस बार पीक सीजन में पर्यटकों को मिलेगी जाम से निजात

आपको बता दें कि पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा पर्यटकों को जाम की दुश्वारियों से मुक्ति दिलाने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन बेहद सजग है…इस बार पटवाडांगर से देवीधूरा-बेल बसानी, फतेहपुर-लामाचौड़ तक 51 किमी के वैकल्पिक मार्ग को इस्तेमाल किया जा रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.