Shaakuntalam BO Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर ‘शाकुंतलम’ ने की शानदार ओपनिंग, पहले दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

By New31 Uttarakhand

Collection Day 1: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘शाकुंतलम’ का फैंस को बहुत ही बेसब्री से इंतजार था। अब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है..लेडी सुपर स्टार सामंथा की फिल्म ‘शाकुंतलम’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ओपनिंग की है और फिल्म को ऑडियं और क्रिटिक्स से समान रूप से पॉजिटिव रिव्यू मिला है। वहीं, अब ‘शाकुंतलम’ की रिलीज के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आकंड़े भी आ गए है.

‘शाकुंतलम’ ने की शानदार ओपनिंग

बता दें कि एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘शाकुंतलम’ साल 2023 की मोस्ट अवेटेड तेलुगु फिल्मों में से एक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘शाकुंतलम’ ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ का कारोबार किया है।

गुनशेखर ने डायरेक्ट की है फिल्म

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म शाकुंतलम को गुनशेखर ने डायरेक्ट किया है और नीलिमा गुना और दिल राजू ने इसे प्रोड्यूस किया है…‘शाकुंतलम’ फीमेल सेंट्रिक फिल्म है और सामंथा रुथ प्रभु ने शकुंतला का किरदार निभाया है। साथ ही इस फिल्म में एक्टर देव मोहन ने दुष्यंत का रोल निभाया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.