बता दें की उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। तीन दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है।वहीं बुधवार को 90 नए संक्रमित मरीज मिले हैं ,और सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी 200 पहुंच गया है।साथ ही इनमें 5 से 6 संक्रमित मरीज किसी अन्य बीमारी से ग्रसित होने से अस्पतालों में भर्ती है और बाकी मरीजों में संक्रमण मामूली होने से घर में इलाज लेकर ठीक हो रहे हैं।
22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है,और साथ ही यात्रा में बाहरी राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में आएंगे।वहीं ऐसे में कोरोना संक्रमण रोकने की चुनौती बढ़ रहे हैं ,और अब प्रदेश में लगातार संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं।साथ ही तीन दिन के भीतर ही प्रतिदिन संक्रमित मामले तीन गुना बढ़े हैं। वर्तमान में सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर 10 प्रतिशत तक पहुंच गई है और देहरादून जिले में सबसे अधिक लोग संक्रमित मिल रहे हैं।