हल्द्वानी में 13 साल बच्चे ने सड़क पर लहराया तमंचा , लोगों की अटकी सांसें,जानिए पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

बता दें की मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में 13 साल के बच्चे द्वारा तमंचा लहराने का मामला सामने आया है। बच्चा घर में रखे 315 बोर का अवैध तमंचे को लेकर सड़क पर आ गया। बच्चे के हाथ में तमंचा देखकर लोगों की सांसे अटकह गई।

वहीं लोगों ने इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तमंचे सहित चौकी ले गई। बच्चे को बाल सुधार संप्रेक्षण गृह को भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक बच्चा मंडी चौकी क्षेत्र का रहने वाला है। 13 साल का बच्चा 8वीं कक्षा में पढ़ता है। साथ ही बताया जा रहा है कि परिवार के किसी सदस्य ने घर में एक 315 बोर का अवैध तमंचा लाकर रखा था।

साथ ही आपको बता दें की तमंचा बच्चे को दिखाई दिया और घर से तमंचा निकाला गली में आ गया और लहराने लगा।मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज ने बताया मौके पर जब पुलिस पहुंची तो, बच्चा पुलिस को देख तमंचा लेकर भाग गया।

जिसका पीछा करते हुए पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान बच्चे के घर की तलाशी ली गई, जहां कारतूस भी बरामद हुआ। बच्चे से पूछताछ में पता चला कि तमंचा परिवार वाले लाए थे। गुलाब सिंह कंबोज ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से बच्चे को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.