अल्लू अर्जुन बनेंगे दूसरे ‘रजनीकांत’? कोका कोला से लेकर फ्रूटी तक करते हैं कई ब्रांड्स पर राज

By New31 Uttarakhand

साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘पुष्पा-2 : द रूल’ के ट्रेलर ने मार्केट में धाक बनाई हुई है. और ब्रांड अल्लू अर्जुन का इस समय पूरे भारत के मार्केट में दबदबा भी देखने को मिल रहा है. तभी तो कोक से लेकर फ्रूटी तक उनके पास 10 बड़े ब्रांड का एंडोर्समेंट है.

बता दें की जब भी हम दक्षिण भारत की फिल्मों के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले हमारे सामने तस्वीर आती है सुपरस्टार ‘रजनीकांत’ की. क्योंकि रजनीकांत दक्षिण भारत के वो अभिनेता हैं जिनके नाम मात्र से ही फिल्म हिट होने की गारंटी होती है. वहीं अब दौर बदल रहा है और ‘रजनीकांत’ की गद्दी के कई वारिस मैदान में हैं. और इसमें सबसे आगे नाम दिखता है ‘अल्लू अर्जुन’ का.

अब आप सोचेंगे की ‘अल्लू अर्जुन’ ही क्यों ,तो चलिए आपको बताते है , पिछले साल अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ जिसने उन्हें ना सिर्फ दक्षिण में बल्कि पूरे भारत में स्टार बना दिया. जब भारत की एक प्रतिष्ठित मैगजीन ने दक्षिण के सिनेमा पर कवर स्टोरी की, तब भी कवर पिक्चर के लिए अल्लू अर्जुन ही उसकी पहली पसंद बने. वहीं ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन सोलो हीरो थे और करीब 375 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ये अब तक की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली तेलुगू फिल्म है.

वहीं अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘पुष्पा-2 : द रूल’ का ट्रेलर लोगों की धड़कन बढ़ा दी है. और इस ट्रेलर का सबसे फेमस डॉयलॉग ‘अब रूल पुष्पा का’ है, जैसे की पहली फिल्म में ‘झुकेगा नहीं सा*@$…’ था. =वहीं अगर 550 सेलिब्रिटी की ब्रांड वैल्यू बताने वाली रिसर्च की 2022 की रिपोर्ट देखें तो मार्केट में इस समय ‘रूल’ ‘ब्रांड अल्लू अर्जुन’ का ही है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.