अब और भी सुगम होगा यातायात,स्टेट हाईवे पर बने 288 पुल होंगे अपग्रेड, 182 पुलों के लिए हुए 13 करोड़ जारी

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड में स्टेट हाईवे पर बने 288 सिंगल लेन पुलों को अपग्रेड करते हुए डेढ़ लेन में बदला जाएगा। साथ ही बी लोडिंग श्रेणी के इन पुलों को ए श्रेणी में अपग्रेड करते हुए इनकी भार क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा। इन पर कुल 19.23 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

वहीं पहले चरण में 182 पुलों के लिए 12.73 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं।इस संबंध में प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। बीते वर्ष शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने प्रदेशभर में 3262 में से 2518 पुलों की सेफ्टी ऑडिट कराया था।

साथ ही राज्य के पांच जोन में कराए गए सेफ्टी ऑडिट में 36 पुल आवागमन के लिए असुरक्षित पाए गए थे। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि प्रदेश में सामरिक दृष्टि और यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए राज्य सरकार ने पुलों की भार क्षमता को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

वहीं इसके तहत बी श्रेणी के 288 पुलों को अपग्रेड करते हुए इनकी भार क्षमता को बढ़ाते हुए ए श्रेणी में परिवर्तित किया जाएगा। पुलों को अपग्रेड किए जाने के लिए राज्य योजना के तहत बजट स्वीकृत किया गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.