UKSSSC के 1265 पदों के लिए आयोग दोबारा नए सिरे से कराने जा रहा परीक्षा, DATE हुई जारी

By New31 Uttarakhand

बता दें की समूह-ग की जिन तीन भर्तियों का कैलेंडर जारी किया गया है, उनके विज्ञापन आयोग ने 2019 से 2021 के बीच जारी किए थे।पेपर लीक के सदमे से बाहर निकलकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नए सिरे से भर्तियां कराने जा रहा है। आयोग ने अपने इरादे जाहिर करते हुए भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है।समूह-ग की जिन तीन भर्तियों का कैलेंडर जारी किया गया है, उनके विज्ञापन आयोग ने 2019 से 2021 के बीच जारी किए थे।

वहीं आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि वन दरोगा भर्ती का विज्ञापन आयोग ने 18 दिसंबर 2019 को जारी किया था।316 पदों के लिए यह विज्ञापन जारी हुआ था, जिसकी परीक्षा अब 11 जून को कराई जाएगी। वहीं, 13 विभागों में 916 पदों के लिए आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें पेपर लीक होने के बाद आयोग ने इसे रद्द कर दिया था।

साथ ही उन्होंने बताया कि अब यह परीक्षा नौ जुलाई को दोबारा कराई जा रही है। वहीं, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती का आयोजन भी पिछले साल किया गया था, जिसमें पेपर लीक हो गया था। बताया कि रक्षक के 33 पदों पर भर्ती के लिए अब दोबारा 21 मई को परीक्षा होगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.