फेमस कॉमेडियन यश राठी ने की श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो हुआ वायरल, राठी पर हुआ मुकदमा दर्ज

By New31 Uttarakhand

बता दें की देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक कार्यक्रम में आए कॉमेडियन यश राठी ने भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। भैरव वाहिनी के अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने यश राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं कार्यक्रम नंदा की चौकी स्थित शीला फार्म में आयोजित हुआ था। शिकायतकर्ता भैरव वाहिनी के अध्यक्ष सागर जायसवाल ने पुलिस को बताया कि आठ अप्रैल को नंदा की चौकी स्थित शीला फार्म में यूथ फॉर यू कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

आरोप है कार्यक्रम के दौरान हास्य कलाकार यश राठी ने भगवान श्रीराम के लिए अभद्र और अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी प्रेमनगर थाने पहुंचे। इसके बाद राठी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.