गर्मी झेलने को हो जाए तैयार,अगले तीन-चार दिन पहाड़ से मैदान तक बढ़ सकता है पारा

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले तीन-चार दिनों में पारा परेशान कर सकता है। मैदानी जिलों में तापमान में चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है।

वहीं, मौसम शुष्क रहने के आसार हैं,वहीं पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।बता दें की आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना जताई है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है।

साथ ही देहरादून और पंतनगर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है,वहीं सोमवार को देहरादून में तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, पंतनगर में तापमान सबसे अधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को देहरादून में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.