जानिए किस तारीख को जारी होगा CBSE का रिजल्ट

By New31 Uttarakhand

बता दें की शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित कर ली गई हैं। बता दें की दसवीं की परीक्षा 21 मार्च को संपन्न हुई थी, जबकि बारहवीं की परीक्षा पांच अप्रैल को समाप्त हुई थी। वहीं बोर्ड की परीक्षा देने के बाद जहां छात्रों ने राहत की सांस ली है।

साथ ही अब रिजल्ट का भी इंतजार है ,सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने छात्रों को नतीजों और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही झूठी खबरों पर ध्यान नहीं देने की चेतावनी दी है. और बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ,वहीं जब भी रिजल्ट घोषित होगा, उसे सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि मई के महीने में दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

वहीं रिजल्ट से जुड़ी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होती रहेगी। ऐसे में छात्र समय-समय पर बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करते रहे।वहीं संयम भारद्वाज ने बताया कि रिजल्ट तैयार करने में एक महीने से लेकर 45 दिन तक का समय लगता है। पिछले साल रिजल्ट घोषित होने के समय को देखें तो करीब 40 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया गया था। ऐसे में इस बार भी संभावना है कि बोर्ड द्वारा मई के दूसरे सप्ताह में दसवीं और बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.