अब कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही तीन राज्यों में हुआ मास्क अनिवार्य, जानिए पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

बता दें की देश के ज्यादातर हिस्सों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्तियों का दौर लौटने लगा है। और कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना फिर अनिवार्य कर दिया है, तो कई प्रदेशों ने बेहद सावधान रहने की हिदायत दी है।

वहीं जांच में तेजी लाने का भी अब निर्देश दिया गया है,और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी अस्पतालों, पॉलिक्लीनिक व डिस्पेंसरियों में जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। और इस बीच, कोरोना संक्रमण के चलते पैदा होने वाले किसी भी हालात से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार और मंगलवार को देश भर में मॉकड्रिल करने की तैयारी है ,संक्रमण को देखते हुए हरियाणा सरकार ने एहतियातन सार्वजनिक स्थानों और स्कूलों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

साथ ही जिला प्रशासन और पंचायतों को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। केरल सरकार ने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग नागरिकों और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। पुडुचेरी प्रशासन ने भी तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है।

वहीं, यूपी सरकार ने भी राज्य के सभी हवाईअड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। और सरकारी आदेश में पॉजिटिव पाए जाने वाले नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने को भी कहा गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.