रामनगर में लापता हुआ एक नाबालिग छात्र, साथ रहने वाले छात्रों से पुलिस कर रही पूछताछ

By New31 Uttarakhand

रामनगर क्षेत्र में शनिवार की शाम एक नाबालिग छात्र घर से बिना बताए लापता हो ,जिसके बाद छात्र के परिजन काफी चिंतित है , और पुलिस ने भी नाबालिग छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है .

वहीं इस मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहल्ला भरतपुरी निवासी करीब 15 वर्षीय मयंक शनिवार की शाम को घर से बिना बताए लापता हो गया ,उन्होंने बताया कि इस मामले में लापता नाबालिग छात्र की धारा 365 आईपीसी के तहत गुमशुदगी दर्ज करने के साथ ही पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है .

साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ ही लापता छात्र के साथ रहने वाले छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है। वही लापता छात्र के पड़ोसी विक्की रावत ने बताया कि लापता छात्र को खोजने के लिए परिजन और पड़ोस के लोगों द्वारा काफी प्रयास किए गए ,लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया ,जिसके बाद सभी ने पुलिस से लापता छात्र को सकुशल बरामद करने की मांग की है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.