Collection: साल 2013 में रिलीज हुई आशिकी 2 के सुपरहिट होने के बाद आगे आदित्य रॉय कपूर की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं…. इन दिनों वो फिल्म गुमराह को लेकर चर्चा में हैं, जो 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसमें उनके अपोजिट मृणाल ठाकुर नजर आई हैं. आदित्य की यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है.
आपको बता दें कि पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘गुमराह’ बेहद सुस्त नजर आई। वहीं ‘कैथी’ की रीमेक ‘भोला’ भी कलेक्शन के लिए जद्दोजहद में लगी हुई है…बॉक्स ऑफिस के सभी आंकड़े देखने के बाद आप यही कहेंगे कि नई रिलीज ‘गुमराह’ की तुलना में तो ‘भोला’ ने ही ठीक कलेक्शन किया है।
शुक्रवार को गुमराह ने महज 1.10 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की. वहीं दूसरे दिन भी फिल्म का हाल कुछ ऐसा ही रहा है….Sacnilk की तरफ से शनिवार के कलेक्शन का एक एस्टिमेटेड आकंड़ा शेयर किया गया है, जिसके मुताबिक दूसरे दिन फिल्म की कमाई महज 1.25 करोड़ रही है….इस फिल्म का निर्देशन वर्धन केटकर ने किया है. वहीं आदित्य लीड रोल में हैं, जिनका फिल्म में डबल रोल है.