Covid-19 in India: देश में 31 हजार के पार पहुंचे कोरोना के एक्टिव केस, 6100 से ज्यादा नए मामले आए सामने

By New31 Uttarakhand

Coronavirus Update- देश में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है… आज फिर 6000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के 6,155 नए मामले मिले, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 31,194 हो गई है।

आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के कुल मामले अब 4.47 करोड़ (4,47,51,259) हो गए हैं…. वहीं, बीते दिन 11 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 5,30,954 हो गई,

एक्टिव केस 31000 के पार

आज के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक्टिव केस 31,194 हो गए हैं… सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.07 प्रतिशत शामिल है, मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 220.66 करोड़ डोज दी जा चुकी है।

केंद्र ने राज्यों के साथ की बैठक

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते केंद्र सरकार भी एक्टिव मोड में है… बीते दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर कदम उठाने के लिए बैठक की है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.