विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में शनिवार को भी कैंची धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ आया . बता दें की मुख्य मार्ग से लेकर मंदिर के पुल और मंदिर के अंदर तक भक्तों का तांता लगा रहा. वहीं इतनी भीड़ के चलते मंदिर क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं. भीड़ को संभालने के लिए काफी कोशिशें की गईं, मगर सभी नाकामियाब दिखीं. इस बेतहाशा भीड़ के कई वीडियो भी सामने आए हैं.
उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के लिए वैसे तो लोगों की हमेशा ही भीड़ लगी रहती है ,लेकिन शनिवार को भक्तों का सैलाब ऐसा उमड़ की सभी देख कर हैरान रह गये . बाबा के धाम में मुख्य मार्ग से लेकर मंदिर के पुल और मंदिर के अंदर तक भक्तों का तांता लगा रहा, जो कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था. और धाम का प्रांगड नीम करोली महाराज के जयकारों, और बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा .
भक्तों की इस बेतहाशा भीड़ के कई वीडियो भी लगातार सामने आ हैं.साथ ही आपको बता दें नैनीताल आने वाला तकरीबन हर पर्यटक कैंची धाम में बाबा नीम करोली के दर्शन करने के लिए पहुंच रहा है. इससे कैंची धाम में रोज भारी भीड़ हो रही है. और यह भीड़ प्रदेश के किसी भी धार्मिक स्थल से अधिक है. इससे आने वाले दिनों में शासन और प्रशासन को कैंची धाम की व्यवस्थाओं के सुधार के बारे में नए सिरे से सोचने के लिए विवश होना पड़ेगा.