अब यातायात नियम तोड़ने पर केवल चालान देकर नहीं छूटेगा आपका पीछा, पुलिस अब आपको दिखाएगी पूरी फिल्म

By New31 Uttarakhand

बता दें की यातायात नियम तोड़ने पर अब आप केवल चालान भरकर पीछा नहीं छुड़ा पाएंगे।क्योंकि अब पुलिस की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सही से पाठ पढ़ाया जाएगा, जिससे की लोग नियमों की गंभीरता को समझें और लगातार आ बढ़ रही शिकायतों को कम किया जा सके।

वहीं यातायात नियम तोड़ने पर अब चालान भुगतने के साथ ही दो घंटे की फिल्म भी आपको देखनी होगी। सड़क सुरक्षा जागरूकता पर बनी इस फिल्म में सोनू निगम और उदित नारायण ने गाने भी गाए हैं।वहीं शुक्रवार को फिल्म की स्क्रीनिंग की गई,और एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए सभी राज्यों को निर्देशित किया है।

साथ ही इसके तहत चालान भरकर व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा ,और उसे जागरूक किया जाएगा। वहीं पहले दो घंटे तक काउंसिलिंग की जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी जिसकी कहानी दून फिल्म स्कूल के राइटर एवं डायरेक्टर विमल पांडेय ने लिखी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.