देहरादून में हुआ बड़ा हादसा, कालसी सहिया रोड पर खाई में गिरी कार

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है।वहीं मृतक और घायल को खाई से निकालने का काम चल रहा है। साथ ही आपको बता दें की एसडीआरएफ टीम की राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई,और कार में चार लोग सवार थे। तीन की मौत की जानकारी सामने आ रही है। एक घायल भी हुआ है। वहीं एक महिला व दो पुरुष की मौत, एक पुरुष घायल हुआ है।

जनकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों और घायल को खाई से निकालने का काम किया जा रहा है। सभी घायल और मृतक दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.