पुरे उत्तराखंड में 20 अप्रैल को नहीं चलेंगी रोडवेज बसें,जानिए पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

बता दें की प्रदेश के समस्त रोडवेज यात्रियों के लिए एक बेहद ही आवश्यक सूचना सामने आई है।वहीं उत्तराखंड रोडवेज की बसों के संचालन को एक दिन के लिए पूरी तरह से रोका जाएगा। साथ ही आपको बता दें की उत्तराखंड परिवहन निगम के सभी कर्मचारियों ने आगामी 20 अप्रैल को सरकार के खिलाफ विरोध में एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है।

वहीं सरकार ने राष्ट्रीयकृत व परिवहन निगम के लिए आरक्षित मार्गों पर प्राइवेट बसों के संचालन को अनुमति दी है। बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आग्रह पर पूरे राज्य में बसें नहीं चलाई जाएंगी।

मिली जानकारी के मुताबिक संयुक्त मोर्चा की ओर से प्रबंध निदेशक को पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें देहरादून, हल्द्वानी व टनकपुर बस स्टेशन पर धरने की वार्निंग भी दी है।पदाधिकारियों का कहना है कि 31 जनवरी को हड़ताल से पहले परिवहन मंत्री चंदन राम दास से वार्ता के बाद कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया था।

वहीं संयुक्त मोर्चा के मुताबिक अभी तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। और साथ ही अब प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीयकृत अधिसूचित 14 मार्गों पर निजी बसों के संचालन के परमिट देने की अधिसूचना भी जारी कर दी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.