बता दें की सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज हो गया है. ट्रैक का टाइटल ‘मेरे ना’ है। सिद्धू मूसेवाला पंजाबी इंडस्ट्री के बड़े नामों में शरीक होते थे। हत्या से पहले उन्होंने कई गाने रिकॉर्ड किए थे, जो अब रिलीज हो रहे हैं।
साथ ही आपको बता दें की मूसेवाला भले ही आज दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके गाने उनकी मौजूदगी का एहसास कराते रहते हैं। इन सबके बीच दिवंगत मूसेवाला का एक और नया गाना ‘मेरा नाम’ 7 अप्रैल यानी आज रिलीज हो गया है। और इस नए सॉन्ग में ग्रैमी अवॉर्ड विनर नाइजीरियन रैपर बरना बॉय ने भी गाया है।
वहीं अब सिद्धू मूसेवाला का नया गाना आज यानी शुक्रवार को रिलीज हुआ है,और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में सिद्धू की कुछ पुरानी वीडियो का इस्तेमाल किया गया है और वहीं कुछ जगहों पर ग्राफिक्स का इस्तेमाल करते हुए लिपसिंग की गई है।वहीं सिद्धू के नए गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। निधन के बाद रिलीज हुआ ये उनका तीसरा गाना है। इससे पहले भी उनके दो और गाने रिलीज हो चुके हैं।