देहरादून में गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, चार बच्चों की हुई मौत

By New31 Uttarakhand

देहरादून से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है बता दें की देहरादून के विकासनगर में त्यूनी पुल के पास एक बहुमंजिला घर में भीषण आग लग गई।जानकारी के मुताबिक इस घर के अंदर चार बच्चे फंसे हुए थे, और मकान के भीतर फंसे चारों बच्चों की मौत हो गई है,जबकि कई लोग झुलस गए है,साथ ही आपको बता दें की टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है।और वो शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।

वहीं उनके घर के अंदर कई परिवार रहते हैं। वहीं शाम करीब पांच बजे घर में अचानक आग लग गई और घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि मकान के अंदर सिलेंडर फट गया जिसके कारण आग लगी है।और लोगों का कहना है कि आग लगते ही तीन से चार धमाके की भी सभी ने आवाज सुनी है।

जिसके बाद घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई।लोगों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें पानी नहीं होने के कारण तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। जिसके चलते आग और विकराल हो गई, जिसके बाद वहां लोगों ने हंगामा कर दिया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.