अभिनेत्री कंगना रनोट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था। जिसमें वह खतरनाक एक्शन करती हुई नजर आई थीं। जिसके बाद से फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बना हुई है। अब कंगना ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की घोषणा कर दी है।
कंगना रनोट ने गुरूवार को अपने इंस्टाग्राम पर धाकड़ का टीजर को शेयर करते हुए फिल्म ट्रेलर लॉन्च की जानकारी दी थी। टीजर में वह ब्लैक कलर के ऑउटफिट में नजर आ रही थी। साथ ही उन्होंने अपनी आंखों पर ब्लैक कलर का स्टाइलिश ग्लासेस लगा रखा था। टीजर में उनके अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे थे और वह एजेंट अग्नि बन तलवार से अपने दुश्मनों का खात्मा करती नजर आ रही थी। धाकड़ में कंगाना अपने अबतक के निभाए गए किरदारों से एकदम अलग नजर आने वाली हैं
कंगना ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘एक कहर बन रहा है, क्योंकि ऐसा तब होता है। जब एक बवंडर ज्वालामुखी से मिलता है। यह आमना-सामना होने वाला है भयंकर! आप किसका पक्ष चुनेंगे? धाकड़ का ट्रेलर 29 अप्रैल को रिलीज होगा। 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में एक्शन एजेंट अग्नि और रुद्रवीर को देखें’ | कंगना की इस फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है। जबकि दीपक मुकुट और सोहेल मकलई ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।फिल्म ‘धाकड़’ 20 मई, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को हिंदी के आलावा तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।
Date : 29-अप्रैल-2022
Penned by Reeta joshi