उत्तराखंड में एक बार फिर सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए जनपद उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय में भूकंप के झटके महसूस किए गये है… समस्त तहसील थाना चौकियों से प्राप्त सूचनानुसार किसी प्रकार की कोई हानि नही हुई है
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को नींद से जगाया…..रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3 थी, जिसका केंद्र उत्तरकाशी में मांडों के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था…. यहां बीते माह भी भूकंप के पांच झटके महसूस किए गए थे
जिला मुख्यालय के आस -पास के क्षेत्रों में भूकंप महसूस किया गया है,जनपद के अन्य तहसील/थाना/ चौकियों में भूकंप के झटके महसूस नहीं किये गये है…हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन बार-बार आ रहे भूकंप के इन झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है