अब 61 अभ्यार्थियों पर लगा 5 साल का प्रतिबंध,UKPSC द्वारा आयोजित किसी भी भर्ती परीक्षा में नही लेने दिया जायेगा हिस्सा

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 61 अभ्यार्थियों पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। जेई पेपर लीक मामले में शामिल 61 अभ्यर्थियों को अब 5 साल तक आयोग द्वारा आयोजित किसी भी भर्ती परीक्षा में भाग नहीं लेने दिया जाएगा।दरअसल 9 फरवरी को पुलिस ने पटवारी–लेखपाल पेपर लीक मामले में शामिल आरोपी अभ्यर्थियों की पुष्टि कर इसकी सूची आयोग को भेजी।जिसमें पटवारी–लेखपाल भर्ती के 44 और जेई के 12 आरोपी अभ्यार्थी शामिल थे।

सभी आरोपी अभ्यर्थियों को परीक्षा से प्रतिबंध करने की प्रक्रिया आयोग द्वारा शुरू कर दी गई है।वहीं जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जेई पेपर लीक के 49 अभ्यार्थियों की सूची आयोग को सौंपी जिसके बाद आयोग ने 2 मार्च को मामले का संज्ञान लेते हुए 49 अभ्यार्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी करते हुए बताया कि सभी को कारण बताओ नोटिस भेजकर परीक्षाओं से डिबार करने की प्रक्रिया चल रही है। यह नोटिस फरवरी और मार्च में भेजे गए थे जिसमें से कुछ ने जवाब दिया जबकि बाकियों का कोई जवाब आयोग को नहीं मिला।

वहीं आरोपी अभ्यर्थियों द्वारा जवाब ना मिलने पर आयोग ने सोमवार को बैठक बुलाई जिसमें आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में 61 अभ्यार्थियों को 5 साल के लिए परीक्षा से डिबार कर दिया गया है।साथ ही पटवारी–लेखपाल पेपर लीक में शामिल 44 अभ्यर्थियों पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया। आयोग सचिव जीएस रावत का कहना है कि अगले दो दिन में पटवारी भर्ती पेपर लीक के मामले में फैसला लिया जाएगा।और साथ ही उनका कहना है कि इन सभी आरोपियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। और दो दिन में इन्हे भी परीक्षा से डिबार करने पर आयोग द्वारा फैसला लिया जाएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.