सीएम धामी ने पीएम मोदी को बताई योजना ,अब काशी-उज्जैन की तर्ज पर बनेगा हरकी की पैड़ी और ऋषिकेश कॉरिडोर

By New31 Uttarakhand

बता दें की नई दिल्ली में हुई मुलाकात में सीएम धामी ने पीएम मोदी को राज्य की नई पर्यटन नीति की जानकारी दी है।और अब काशी विश्वनाथ व उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की भांति हर की पैड़ी हरिद्वार और ऋषिकेश कॉरिडोर बनाया जाएगा.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें इस योजना से अवगत करा दिया है। और उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चमोली जिले के मूसा पानी स्थल को विकसित किए जाने की जानकारी भी पीएम को दी।और इस स्थान को गुजरात के नडाबेट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।साथ ही आपको बता दें की इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.

मिली जानकारी के मुताबिक केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में स्कंद पुराण में उल्लेखित मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत सर्किट के रूप में 48 मंदिरों व गुरुद्वारों को चिन्हित किया गया है, जिसमें प्रथम चरण में 16 मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अवस्थापना विकास की योजना बनाई जा रही है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.