उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए है ,बता दें की बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं,और इसमें देहरादून जिले में सबसे अधिक 26 मामले शामिल हैं। साथ ही आपको बता दें की तीन महीनों के बाद प्रदेश में एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को लगभग 550 सैंपलों की जांच की गई है, और 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। और इसमें देहरादून जिले में 26, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक एक जनवरी 2023 से लेकर अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 314 हो गई है।और तीन महीने में एक दिन में सबसे अधिक मामले मिले हैं। लेकिन फिलहाल सभी मरीजों की हालत सामान्य है।