मसूरी रोडवेज बस हादसे की जांच के दिए गए आदेश, 4-4 लाख रूपये मुआवजे का किया गया ऐलान

By New31 Uttarakhand

बता दे की देहरादून-मसूरी मार्ग पर बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून अस्पताल एवं मैक्स अस्पताल पहुंचकर हाल-चाल जाना। वहीं अस्पताल पहुंचकर मंत्री गणेश जोशी ने चिकित्सकों को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए।

वहीं मंत्री ने कहा बस में 40 लोग सवार थे जो कि 70 फीट गहरी खाई में गिरी।और उन्होंने कहा बस किन कारणों से बस दुर्घटना ग्रस्त हुई है इसके लिए जांच की आदेश दिए गए हैं।साथ ही आपको बता दे की मंत्री ने कहा सरकार की तरफ से घटना में जो तत्काल मुआवजा राशि दी जाती है, वह अनुमन्य राशि घायलों को दी जा रही दी जा रही है। और साथ ही घटना में जो हताहत हुए है उनको सरकार की तरफ से 4 -4 लाख रूपये दिए जाएंगे।मंत्री जोशी ने कहा इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।

साथ ही मंत्री ने कहा इस दुखद घटना में घायल हुए लोगों का उपचार कराना सरकार की प्राथमिकता है। वहीं उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार घटना की जानकारी ले रहे है। और सरकार की तरफ से जो भी मदद होगी वह प्रभावितों की जाएगी।और इस अवसर पर बीजेपी के महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ उमेश अग्रवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.