प्रदेशभर में गुरुवार रात मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हो गई….आज भी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश और सर्द हवाओं ने एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास कराया… बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हुआ, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
आपको बता दें कि उधर, मसूरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई….यहां तेज हवा के कारण कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली भी गुल रही, सुबह से शाम तक दून और मसूरी में तेज धूप खिली रही। लेकिन रात करीब नौ बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई.
जानकारी के अनुसार मसूरी में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा…उधर, मौसम विभाग के मुताबिक आज (शुक्रवार) भी मौसम का मिजाज बदले रहने के साथ ही दून में बादल छाने और गर्जन के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना है….दून में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और 16 डिग्री के आसपास रहेगा।