WPL 2023 Champion: मुंबई बनी पहली चैंपियन टीम, हरमनप्रीत ने कर ली इस दिग्गज क्रिकेटर की बराबरी

By New31 Uttarakhand

Mumbai Indians Champion: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में हरमन की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटा दी….हालांकि, मैच बेहद ही रोमांचक रहा था. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आखिरी ओवर तक मैच जीतने की उम्मीदें नहीं छोड़ी थीं. विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन को जीतने वाली हरमन पहली विजेता कप्तान बनीं. इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रहे धोनी की बराबरी भी कर ली.

आपको बता दें की इस पूरे सीजन में मुंबई की कप्तान हरमन ने कई बेहतरीन पारियां खेलीं जिसके दम पर मुंबई फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी. इस मैच में हरमनप्रीत कौर के पास धोनी की बराबरी करने का बेहद शानदार मौका था जोकि हरमन ने पूरा भी कर लिया… हरमन डब्ल्यूपीएल में ट्रॉफी जीतने वाली पहली भारतीय कप्तान बनी हैं.

मुंबई ने जीता खिताब

ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले गए महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए. इसके बाद मुंबई ने नताली ब्रंट के नाबाद अर्धशतक की बदौलत लक्ष्य 3 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया, नताली ने 55 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 60 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 39 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 37 रन बनाए.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.