बता दे की ‘मिर्जापुर’वेब सीरीज लोगों के बीच अपनी अच्छी खासी लोकप्रियता बटोर रही है। इस वेब सीरीज के दोनों ही सीजन को दर्शकों का भरभरकर प्यार मिला था। और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इस वेब सीरीज को काफी ज्यादा व्यूज मिले थे। वहीं अब दर्शक इस सीरीज के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। और फैंस लगातार यह कयास लगा रहे हैं कि अगले पार्ट में क्या कुछ धमाकेदार होने वाला है। और अब इसका खुलासा करते हुए गोलू गुप्ता उर्फ श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने ‘मिर्जापुर 3’ के बारे में बताया है.
साथ ही आपको बता दे की हाल ही में, एक इंटरव्यू में श्वेता त्रिपाठी ने अपनी आगामी सीरीज ‘मिर्जापुर 3’पर बात की है। उन्होंने वेब सीरीज के अलावा अन्य कलाकारों के बारे में बात करते हुए बताया, ‘हम सब एक परिवार हैं और हमें एक या दो हफ्ते में एक-दूसरे से मिलते रहना चाहिए.

वहीं ‘मिर्जापुर’के पहले दो सीजन फैंस द्वारा काफी पसंद किए गए हैं। और फैंस को श्वेता की अदाकारी भी काफी पसंद आई थी। वहीं इस सीरीज में उनकी भूमिका ने लोगों को काफी चौंका दिया था। और श्वेता के इस इंटरव्यू के बाद फैंस लगातार उम्मीदों के पुल बांध रहे हैं .
साथ ही हाल ही में, वेब सीरीज का लुक जारी किया गया था।और इसमें काफी खून-खराबा भी दिखाया गया है। इसके बावजूद यह दर्शकों को काफी पसंद आई है। और इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, दिवेंदु शर्मा और अली फजल जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।वहीं कुछ समय पहले ही अली फजल ने सीरीज की शूटिंग पूरी होने की जानकारी फैंस संग साझा कर के सेट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हो गए थे.