उत्तराखंड: (दुःखद खबर) प्रदेश में यहां आकाशीय बिजली गिरने के चलते 350 बकरियों की मौत

By New31 Uttarakhand

राज्य में शनिवार रात करीब 9 बजे अचानक मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से करीब 350 बकरियां जलकर मर गई है

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। जहां पर्यटन धनौल्टी में देर शाम को जमकर ओले पड़े। खुमानी, आडु और नाशपति में ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ। उधर, विकासखंड डुंडा के खट्टूखाल गांव के समीप मथानाऊ तोक के जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 बकरियों की मौत हो गई।

वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी है। प्रशासन का कहना है कि रविवार को प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.