पहाड़ी से मलवा और बोल्डर आने से हुआ हादसा ,एक की मौत 2 घायल

By New31 Uttarakhand

उत्तरकाशी जिले के पुराना धरासू थाना से कुछ दूर आगे मरगांव जाने वाले रोड के पास ऑल वेदर प्रोजेक्ट के अंतर्गत कटिंग का कार्य चल रहा था। जहां पर एक पोकलैंड मशीन द्वारा सड़क के ऊपर रैम बनाकर कटिंग का कार्य किया जा रहा था,और मशीन द्वारा कटिंग से निकला मलवा डंपर में लोड किया जा रहा था।

बता दे की लगभग 10:30 बजे रात्रि को अचानक पहाड़ी से मलवा व बड़े-बड़े बोल्डर से दो पोकलैंड मशीन व एक डंपर के ऊपर मलवा गिर गया। मलवा आने से सड़क पर खड़े डंपर चालक व ठेकेदार मलबे में दब गए तथा साइड इंचार्ज के पत्थर लगने के कारण सड़क से नीचे खाई में गिर गया।

वहीं धरासू पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर व एसडीआरएफ ने साइड पर मौजूद मजदूरों की सहायता से मलबे में दबे हुए व्यक्तियों को निकाला गया और खाई में गिरे व्यक्ति को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया।जिनको 108 की मदद से CHC चिन्यालीसौड़ लाया गया।

YOUTUBE

सीएचसी चिन्यालीसौड़ में साइड इंचार्ज को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया। तथा 2 अन्य ठेकेदार व डंपर चालक घायल व्यक्तियों का सीएचसी चिन्यालीसौड़ में उपचार चल रहा है

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.