1 साल नई मिसाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन, गिनाईं सरकार की सफलता

By New31 Uttarakhand

धामी सरकार के एक साल पूरे होने पर हल्द्वानी के एमबी पीजी डिग्री कॉलेज में 1 साल नई मिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य सरकार की 1 साल की उपलब्धियों का बखान किया गया.

कार्यक्रम में जिले के विधायक और पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी के लिए स्टॉल लगाए गए इस दौरान राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कालाढूंगी के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि अभी सरकार ने 1 साल में ऐतिहासिक काम किए हैं.

YOUTUBE

जहां नकल विरोधी कानून लेकर आए हैं तो वही विकास के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित किए हैं वही भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां राज्य आंदोलनकारियों को क्षेतिज आरक्षण दिया है तो वहीं महिलाओं को भी 30% के आरक्षण देकर इतिहास रचा है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आगामी 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान सभी विधायकों व अधिकारियों ने पशुपालन, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग व विभिन्न विभागों के स्टालो का निरीक्षण किया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.