रामनगर में एक स्कूल संचालक ने फीस जमा न करने पर दो सगी बहनों को परीक्षाओं में बैठने से किया वंचित

By New31 Uttarakhand

सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर लगातार बड़े-बड़े दावे कर रही है तो वही रामनगर में कुछ निजी स्कूल संचालक अपनी मनमानी के चलते सरकार की इस योजना को पलीता लगा रहे हैं निजी स्कूल संचालकों की मनमानी का शिकार कई गरीब अभिभावक भी हो रहे है

रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम टांडा मल्लू में स्थित आदर्श बाल एकेडमी स्कूल का सामने आया है बताया जाता है कि स्कूल संचालक द्वारा कक्षा 10 एवं कक्षा आठ में पढ़ने वाली दो सगी बहनों के अभिभावकों द्वारा परेशानी के चलते फीस जमा नहीं की गई तो स्कूल संचालक ने इन दोनों बहनों को परीक्षा में बैठने से वंचित करते हुए उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है

हाई स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा का प्रवेश पत्र तक भी उसको नहीं दिया गया जोकि पूरी तरह गलत है abvp सदस्यों के द्वारा कहा कि वे इस मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों को अवगत कराएंगे मांग पूरी ना होने पर उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी दी है वही स्कूल प्रबंधक टी चंद्रा ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.