उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से आने वालो की होगी कोरोना जांच,जानिए कितने है नए मामले

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में पिछले कई दिनो से धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार के अचानक बढ़ने पर प्रशासन की चिंताए बढ़ गई है | इसको देखते हुए प्रशासन सख्त कदम उठा रही है | इसके साथ ही उत्तराखंड में प्रशासन दूसरे राज्यों से आने वालों की फिर से कोरोना जांच करने की तैयारी में है | जिसके लिए प्रशासन की ओर से जल्द ही SOP जारी की जाएगी | प्रदेश में कोरोना की हर दिन होने वाली जांच को भी दोगुना किया जा रहा है | साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए Corona Right Behaviour का पालन करने के निर्देश दिए हैं | साथ ही उन्होंने 12 से 14 साल के आयु वर्ग के बच्चों में टीकाकरण में तेजी लाने के लिए भी कहा हैं | राज्य में बीते दिन कोरोना के 24 नए मामले दर्ज किए गए हैं | प्रदेश में अब  एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 80 हो गई है |

उत्तराखंड में  एक बार फिर कोरोना ने अपन रफ्तार पकड़ ली है | राज्य में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है | इसके साथ ही राज्य में बीते दिन 24 नए मामले दर्ज किए गए हैं | प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 80 हो गई है | कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन प्रदेश में दूसरे राज्यों से आने वालो की जांच करवाने की तैयारी में है , जिसके लिए जल्द ही SOP जारी की जाएगी |

Date : 28-April-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.