पीएम मोदी का असम दौरा आज, सात कैंसर अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन

By New31 Uttarakhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल यानी आज असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेंगे। वहां वे राज्य के सात नए कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे। ये कैंसर अस्पताल डिब्रूगढ़, कोकराझार, बारपेटा, दरांग, तेजपुर, लखीमपुर और जोरहाट में बने हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी शिक्षा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।

 महाविद्यालय की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11 बजे कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू में ‘शांति, एकता और विकास रैली’ को संबोधित करेंगे और सबसे पहले पार्टी की बैठक में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पशु चिकित्सा महाविद्यालय (दिफू), डिग्री कॉलेज (पश्चिम कार्बी आंगलोंग) और कृषि महाविद्यालय (कोलोंगा, पश्चिम कार्बी आंगलोंग) की आधारशिला भी रखेंगे। वहीं 500 करोड़ रुपये से अधिक की ये परियोजनाएं क्षेत्र में कौशल और रोजगार के नए अवसर लेकर आएंगी।

असम यात्रा के दौरान पीएम मोदी 2950 से अधिक अमृत सरोवर परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। केंद्र और राज्य इन अमृत सरोवरों को लगभग 1150 करोड़ रुपये की लागत से विकसित करेंगे। पीएमओ ने बयान जारी कर कहा कि दोपहर करीब 01:45 बजे प्रधानमंत्री असम मेडिकल कॉलेज डिब्रूगढ़ पहुंचेंगे और डिब्रूगढ़ कैंसर अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

सात कैंसर अस्पतालों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीेएम मोदी

प्रधानमंत्री परियोजना के पहले चरण के तहत पूर्ण हुए सात कैंसर अस्पतालों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये कैंसर अस्पताल डिब्रूगढ़, कोकराझार, बारपेटा, दरांग, तेजपुर, लखीमपुर और जोरहाट में बने हैं। साथ ही परियोजना के दूसरे चरण के तहत धुबरी, नलबाड़ी, गोलपारा, नगांव, शिवसागर, तिनसुकिया और गोलाघाट में बनने वाले सात नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला भी रखेंगे।

Date : 28-अप्रैल-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.