Kartik Aaryan: अमेरिका पहुंचे कार्तिक आर्यन को फैंस की भीड़ ने घेरा, होली सेलिब्रेशन में शामिल हुए शहजादा

By New31 Uttarakhand

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उभरते हुए सितारों में से एक हैं। उन्होंने अपनी कई फिल्मों से ये साबित भी किया…पिछले महीने उनकी फिल्म शहजादा रिलीज हुई है। अब कार्तिक अमेरिका में होली फेस्ट में शामिल होने पहुंचे। जहां फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और कार्तिक का नाम जोर-जोर से चिल्लाने लगे। जिसे देख कार्तिक को परदेस में भी देश का एहसास हुआ…. कार्तिक ने अमेरिका में होली मनाते हुए एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके प्रति फैंस का प्यार नजर आ रहा है।

डालास में होली सेलिब्रेशन में पहुंचे कार्तिक

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन अमेरिका के डालास में हुए होली सेलिब्रेशन में शामिल हुए। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कार्तिक को देख उनके फैंस का हुजूम वहां उमड़ल पड़ा। कार्तिक आर्यन भी भीड़ को देख अपनी कार के ऊपर चढ़ गए। रंग और गुलाल में होली सेलिब्रेशन के बीच कार्तिक ने उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया’ फिल्म का हुक स्टेप भी किया।

परदेस में देश वाली फीलिंग’ – कार्तिक आर्यन

यूएस में होली सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर कर कार्तिक ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘परदेस में अपने देश वाली फीलिंग। मैं अमेरिका पहली बार आया और ऐसा बेशुमार प्यार देखकर विश्वास नहीं हुआ। डालास इतने सारे प्यार के लिए बहुत शुक्रिया। ये वाली होली हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी।’

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.