बता दे की बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं,वहीं सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस आए दिन किसी न किसी पर अपने शब्दों के तीर चलाती नजर आती हैं। एक बार फिर वह अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं और इस बार उन्होंने पंजाब के आतंक पर गुस्सा निकाला है।
साथ ही एक बार फिर खालिस्तान के खिलाफ आवाज बुलंद करती नजर आई हैं। उन्होंने खालिस्तान के खिलाफ कही गई अपनी तीन साल पुरानी बात याद दिलाते हुए कहा है कि ‘उस दौरान जो लोग मुझसे खफा हो गए थे, क्या उन्हें शर्म आती है?’

वहीं कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक पोस्ट शेयर किया है। कंगना ने लिखा है, ‘जब तीन साल पहले मैंने खालिस्तान के खिलाफ आवाज बुलंद की थी तो मेरे सभी ब्रांड्स ने मुझसे मुंह फेर लिया। लाखों लोगों ने मुझे अनफॉलो किया।
साथ ही आपको बता दे की डिजाइनर्स ने मेरे साथ पिक्चर्स डिलीट कर दीं और मुझे पूरी तरह से बैन कर दिया ,मैं सोचती हूं कि आज पंजाब के आतंक को देख के उनको शर्मिंदगी होती है? क्या उनको लगता है कि उन्होंने गलत किया? या खून पीने की प्यास थी, किसका पीया, क्यों पीया यह अप्रासंगिक है?’