उत्तराखंड में मंगलवार देर शाम मौसम बदला और राजधानी देहरादून और मसूरी में झमाझम बारिश शुरू हो गई। मसूरी में हल्का कोहरा होने के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। उधर, यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के खरशाली गांव फूलचट्टी, नारायण पुरी, जानकीचट्टी क्षेत्र में भी बारिश शुरू हो गई है।

जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई।बता दे की कल शाम के बाद से लोगों को हल्की गर्मी से राहत मिली ,वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान आठ से दस डिग्री सेल्सियस बढ़ने के कारण अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पिघलेगी।

वहीं इससे उत्तराखंड की नदियों के जलस्तर में वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। साथ ही फसलों को दुष्प्रभाव से बचाने के लिए सिंचाई करने की सलाह दी गई है।

आपको बता दे की 25 और 26 फरवरी को एक बार फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 28 फरवरी के बाद दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते एक बार फिर गर्मी का दौर देखने को मिलेगा।