Kartik Aaryan: फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर अभिनेता कार्तिक आर्यन खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कार्तिक की फिल्म ‘शहजादा’ 17 फरवरी 2023 को रिलीज हुई हैं। वहीं कार्तिक आर्यन ने दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर दुबई के बुर्ज खलीफा तक अपनी फिल्म ‘शहजादा’ का प्रमोशन कर दिया। जिसको लेकर भी एक्टर ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी।

वही फिल्म के रिलीज डे पर कार्तिक अपने माता-पिता के साथ बप्पा के दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर गए… लेकिन वहां से जब अभिनेता लौट रहे थें तो मुंबई पुलिस ने कार्तिक का चालान काट दिया।

दरअसल, कार्तिक के ड्राइवर ने कार को नो पार्किंग जोन में खड़ा कर दिया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने न सिर्फ कार्तिक की कार का चालान किया बल्कि कार का फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए बहुत मजेदार कैप्शन भी लिख दिया। मुंबई पुलिस के ये ट्वीट अब जमकर वायरल हो रहा है।
मुंबई पुलिस ने किया ट्वीट
बता दें कि हाल ही में मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर लिखा कि ‘प्रॉब्लम? प्रॉब्लम यह थी कि कार गलत साइड पार्क की गई थी! ‘शहजादे’ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा सकते हैं, यह सोचकर ‘भूल’ मत करिए। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने हैशटैग के साथ लिखा है, ‘रूल्स आजकल एंड फॉरएवर।’ कार्तिक को मुंबई पुलिस ने फिल्मों की तर्ज पर मजेदार तरीके से संदेश दिया है।