Uttarakhand Weather Update: रविवार से दस्तक दे सकता है पश्चिमी विक्षोभ ,आज पसीने छुड़ाएगी जेट स्‍ट्रीम.

By New31 Uttarakhand

तापमान में अत्यधिक वृद्धि की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। जेट वायु धारा के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि हो रही है।

मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट भी जारी किया
कई क्षेत्रों में तापमान में अत्यधिक वृद्धि की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार से हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

YOUTUBE

अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले चार-पांच दिन उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों में अधिकतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से अधिक बने रहने की आशंका है।
जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से अधिक पहुंच सकता है।

19 व 20 फरवरी को हल्की वर्षा के भी आसार
आगामी 19 व 20 फरवरी को कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही इस दौरान दिन और रात के तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर आ सकता है। इसी के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तराखंड में सक्रिय हो सकता है। जिससे रविवार से तीन दिन कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.