आज के ही दिन हुआ था पुलवामा अटैक, देश के 40 जवान हुए थे शहीद

By New31 Uttarakhand

आज 14 फरवरी है ,यानी आज भारत के लिए काला दिन है क्यूंकि आज के ही दिन हुआ था पुलवामा अटैक,जिसमे हमारे देश के 40 जवान शहीद हो गए थे, बता दे की जब 14 फरवरी 2019 को CRPF का काफिला पुलवामा पहुंचा, तभी एक कार ने काफिले की एक बस में टक्‍कर मार दी. उस कार में भारी मात्रा में विस्‍फोटक रखा था ,किसी को क्या पता था की ये कार हमारे देश के जवानों का काल बनकर आएगी .

आज के दिन ही चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था. और ये हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक है . हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे. हालांकि इस हमले के बाद भारत ने जिस तरह से पाकिस्तान को सबक सिखाया पहले कभी नहीं हुआ.

YOUTUBE

भारत ने कड़े कदम उठाते हुए पुलवामा हमले का बदला लिया. हमारे बहादुर सैनिकों ने इस हमले का जवाब बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में दिया.हमे गर्व है हमारे देश के जवानों पर जो हमारे लिए हमारी रक्षा के लिए दिन रात सरहद पर खड़े है .न्यूज़ 31 उत्तराखंड परिवार पुलवामा हमले में शहीद हुए सभी 40 जवानों को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है .

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.