करण जौहर ने हाल ही में एक पार्टी का आयोजन किया था | जिसमें शाहरुख खान से लेकर सारा अली खान, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह जैसे सितारे भी शामिल हुए थे |बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने घर में बीती रात एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था,जिसमे बॉलीवुड के कई बड़े स्टार ने शिरकत की | इस पार्टी को करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन के सीइयो अपूर्व मेहता ने नेटफ्लिक्स के हेड बेला बजारिया के लिए रखा था | इस पार्टी में सारा अली खान, अनन्या पांडे, कृति सेनन, माधुरी दीक्षित, ऱणवीर सिंह, फरहान अख्तर और उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर समेत कई लोग इस पार्टी में शामिल हुए| वैसे तो इस पार्टी में चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी ग्रैंड एंट्री की थी |
इस पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है | आपको बता दे करण जौहर इन दिनों रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को डायरेक्ट कर रहे हैं | इस फिल्म में रणवीर सिंह आलिया भट्ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं|
करण जौहर ने घोषणा की है कि अगले साल 10 फरवरी को ये फिल्म रिलीज होगी | ऐसे में पार्टी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह भी शामिल हुए | आलिया भट्ट ब्लू ड्रेस में काफी गॉर्जियस लग रही थीं, वहीं रणवीर सिंह प्रिंटेड शर्ट में काफी कूल लग रहे थें | सारा अली खान भी इस पार्टी में ऑरेंज आउटफिट में पहुंची थीं, जिसमें वो बेहद स्टनिंग लग रही थीं |
Date: 25-अप्रैल-2022
Penned by Reeta joshi