शाह रुख खान की ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने के मूड में नजर नहीं आ रही है…सिनेमाघरों में तीन हफ्ते से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी फिल्म कई जगहों पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शाह रुख खान के नाम का दुनियाभर में डंका बज रहा है। अपने तीसरे वीकेंड पर भी इस स्पाइ यूनिवर्स फिल्म ने झंडे गाड़ दिए हैं। किंग खान की नजर अब सीधे 1000 करोड़ पर टिक गई है.

पठान ने बनाया रिकॉर्ड
बता दें कि वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख खान का जलवा कहर ढाह रहा है.. सिद्धार्थ आनंद की एक्शन और थ्रिल ‘पठान’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है… रिलीज के तीसरे हफ्ते में ही फिल्म ने ‘दंगल’, ‘केजीएफ 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस वीकेंड को फिल्म ने दुनियाभर में बिजनेस कर 950 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

दुनियाभर में की ताबड़तोड़ कमाई
पठान की नजर अब 1000 करोड़ के निशाने पर है… हालांकि फिल्म वीकेंड पर कमजोर पड़ जाती है, तो ये कहना कि ये 50 करोड़ का आंकड़ा कितने दिन में पार करेगी, काफी मुश्किल है। रविवार, 12 फरवरी को फिल्म ने 13 करोड़ रुपये कमाए। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पठान का कलेक्शन बढ़कर 511 करोड़ रुपये हो गया है… इसके साथ ही पठान बॉलीवुड की हिन्दी भाषा में कमाने वाली सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।