कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला ,पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में फूंका पुतला

By New31 Uttarakhand

रामनगर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका.

साथ ही आपको बता दे की पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने बताया कि गुरुवार को देहरादून गांधी चौक पर हजारों युवा गांधीवादी तरीके से परीक्षा मामलों में हुए घोटालों की सीबीआई जांच मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.

YOUTUBE

लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के इशारे पर प्रदर्शनकारी बेरोजगार युवाओं पर बर्बरता पूर्वक किए गए लाठीचार्ज की उन्होंने निंदा करते हुए कहा कि सरकार को इस मामले में सीबीआई जांच करानी चाहिए और सरकार ने अपनी नाकामी को छुपाने के लिए यह लाठीचार्ज करवाया है.

साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बर्बरता का विरोध करती है और लगातार सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर ऐसे ही प्रदर्शन करेगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.