स्टार कपल या कहें ‘शेरशाह’ कपल आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए है ..सिद्धार्थ-कियारा की शादी की रस्में भी अब पूरी हो गई है ,दोनों ही जीवन भर साथ रहने की कसम ले चुके है .

.वहीं पिछले कुछ दिनों से राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में चल रही सिद्धार्थ-कियारा की शादी की रस्मों के बाद 7 फरवरी यानी कल सात फेरे लेकर ये दोनों एक-दूजे के हो गए है। साथ ही आपको बता दे की स्टार कपल की शादी का हिस्सा बनने के लिए दोनों के परिवारों के साथ -साथ इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां भी वहां पहुंची थी।

जिनमे करण जौहर ,अलिया भट्ट ,अर्जुन कपूर और कई अन्य नामी हस्तियां शामिल थी ,जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वेडिंग वेन्यू सूर्यगढ़ पैलेस शाही शादियों के लिए ही जाना जाता है।और अनुमान लगाया जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी में छह करोड़ से भी ज्यादा की लागत लग गई है।