हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हो रहे अवैध निर्माण पर चला कमिश्नर का डंडा ,अधिकारियों की भी लगाई गई फटकार

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी के बनभूलपुरा लाइन नंबर 8 और 12 में बिना परमिशन के बन रहे अवैध निर्माण पर कुमाऊं कमिश्नर और आईजी कुमाऊं ने संयुक्त रूप से छापेमारी की है।वहीं इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने अवैध रूप से निर्माण होता देख नगर निगम और प्राधिकरण के अधिकारियों को फटकार भी लगाई साथ ही स्पष्टीकरण देने के निर्देश भी दिए है। बता दे की कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि उनके द्वारा छापेमारी में ना सिर्फ अवैध निर्माण होना पाया गया है ,बल्कि चार मंजिला भवन के नीचे बने बेसमेंट के आरबीएम को भी बेचा गया है।जिसके बाद कुमाऊँ कमिश्नर ने मौके पर पहुंच कर तत्काल अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए .

वहीं नगर निगम और प्राधिकरण की टीम ने अवैध अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए जेसीबी चलाई तो मौके पर भारी विरोध भी हुआ जिसको देखते हुए कमिश्नर ने सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए है और साथ ही अवैध निर्माण करने और आरबीएम चोरी कर बेचने पर भी मुकदमा दर्ज करने को कहा.

YOUTUBE

साथ ही उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी कीमत में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शहर में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।जानकारी के मुताबिक बनफूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से बन रहे कंपलेक्स पर कुमाऊं कमिश्नर और आईजी कुमाऊं के निर्देश पर सोमवार शाम निर्माणाधीन भवन की ध्वस्तीकरण के कार्रवाई के दौरान जमकर हुए बवाल और पत्थरबाजी की घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

आपको बता दे की हल्द्वानी नगर निगम के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने 2 नामजद सहित 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। और मुकदमा दर्ज करने के बाद अब पुलिस ने बवाल करने और पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ वीडियो रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.