अब टाइगर’ के बाद ‘पठान’ का साथ देने आएंगे ‘वॉर’ के एजेंट कबीर? जानिए पुरी खबर

By New31 Uttarakhand

बता दे की शाहरुख खान की ‘पठान’ से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं है। फिल्म में किंग खान का एक्शन अवतार जहां फैंस को पसंद आया,तो टाइगर बन सलमान खान का कैमियो भी किसी बड़े धमाके से कम नहीं था। दोनों खान को वर्षों बाद एक स्क्रीन स्पेस साझा करते देखने हर किसी को भा गया।

साथ ही आपको देना पड़ेगा ‘पठान’ और ‘टाइगर’ को एक साथ फिल्म में देखने से साफ जाहिर होता है कि स्पाई यूनिवर्स बड़ा हो रहा है। ‘पठान’ में टाइगर बन सलमान ने कैमियो किया, तो ‘टाइगर 3’ में शाहरुख कैमियो करेंगे। इसके सबके बीच कहा जा रहा है कि ‘वॉर ‘के एजेंट कबीर भी पठान और टाइगर का साथ देने के लिए आएंगे। वहीं फैंस फिल्म से मिले कुछ हिंट के बाद अलग-अलग थ्योरी बना रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि एजेंट कबीर यानी ऋतिक रोशन की भी स्पाई यूनिवर्स में एंट्री होनी की पूरी संभावना है।

YOUTUBE

वहीं ‘वॉर’ में आशुतोष राणा ने कर्नल लूथरा का किरदार निभाया है,और ‘पठान’ में भी आशुतोष राणा कर्नल लूथरा के ही किरदार में नजर आए हैं,और इस फिल्म में उनका लुक भी हूबहू वैसा ही है।

आपको बता दे की पठान’ का निर्देशन भी सिद्धार्थ आनंद ने ही किया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि टाइगर, पठान और एजेंट कबीर एक फिल्म में साथ नजर आएंगे, बता दें कि ‘पठान’ की रिलीज को पांच दिन हो गए हैं और यह अभी तक 282 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.