रामनगर के ग्राम पूछड़ी में डंपर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, बता दे की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में बैठा चार वर्षीय मासूम छटककर डंपर के नीचे आ गया, जिससे बच्चें की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी,वहीं बच्चें की मौत के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर हंगामा खड़ा कर दिया.

बता दे की बच्चें की मौत पर हुए हंगामे के दौरान गुस्साई भीड़ ने डंपर पर पथराव कर दिया और डंपर को क्षतिग्रस्त कर दिया।उसके बाद ग्रामीणों ने कोतवाली पहुँचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी का घेराव किया,साथ ही आपको बता दे की पुलिस ने मृतक मासूम का पंचनामा भरकर शव को सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया है .

वहीं ग्राम शंकरपुर निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की देर शाम उसके ससुर उसके चार वर्षीय बेटे के साथ बाइक से पूछड़ी क्षेत्र से आ रहे थे तभी सामने से आ रहे तेज रफ़्तार डंपर चालक ने लापरवाही से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उसके पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई ,और उसके ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक इस मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है ,वही इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अवैध खनन पर रोक लगाने के साथ ही गांव से खनन निकासी के वाहनों पर भी रोक लगाने की मांग की है.