शाहरुख खान की फिल्म पठान आज 25 जनवरी 2023 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। शाहरुख खान की यह वापसी यकीनन यादगार होने वाली हैं। आज फिल्म को बिना छुट्टी वाले दिन ही रिलीज किया जा रहा है, बावजूद इसके फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त होने वाली है।

पठान को लेकर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि बाहरी देशों में भी काफी क्रेज है, YRF के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीग रोल में नजर आने वाले हैं।

फिल्म पठान को एक लॉन्ग वीकेंड मिलने वाला है। कल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी की वजह से फिल्म की कमाई और भी बढ़ सकती है। आपको बता दें कि पठान की एडवांस बुकिंग तूफानी रफ्तार से हो रही है. रविवार शाम 5 बजे तक पठान के कुल 3 लाख से ज्यादा टिकट्स बिकने की गिनती लगातार जारी है.